बुंडू प्रमुख राजकुमार विंझिया की माता फगनी देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Vinita Choubey
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बुंडू: बुंडू प्रमुख राजकुमार विंझिया उर्फ फेकला गोंझू की माता फगनी देवी (82 वर्ष) का उनके लोटेहातु स्थित आवास में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवारजनों के अनुसार, फगनी देवी पिछले कुछ समय से बीमार थीं और घर पर ही उनका उपचार चल रहा था। बीती रात को उन्होंने अंतिम सांस ली उनके निधन से परिजनों में गहरा दुख व्याप्त है। उनके निधन पर शोक प्रकट करने वालों में विकास कुमार मुंडा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, मुखिया समुख सहित आसपास के कई बुद्धिजीवी एवं गणमान्य लोग शामिल हैं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि फगनी देवी एक सरल, मिलनसार एवं धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। उनके निधन से समाज ने एक सम्मानित बुजुर्ग को खो दिया है। अंतिम संस्कार पारिवारिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न किया जाएगा।

Share This Article