देर रात घर में घुसे नकाबपोश, मोहल्ले में मची अफरातफरी, जांच में जुटी पुलिस

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Masked Men Entered the House Late at Night : राजमहल शहर के बर्मन कॉलोनी (Burman Colony) में बीते गुरुवार की रात एक घर में कुछ नकाबपोश घुस आए जिससे अफरातफरी मच गई।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार Burman Colony निवासी रोहिमा महतो के परिवार के सदस्य गुरुवार की रात लगभग 10:30 बजे खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गये।

इसी दौरान एक सदस्य Bathroom गया तो उसे घर में किसी के घुसने का एहसास हुआ। जिसके बाद उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

इसी दौरान बाथरूम के अंदर से दो व्यक्ति मुंह पर काला कपड़ा बांधे सफेद पोशाक में निकाल कर भागे। जिसका घर वालों ने जब पीछा किया तो एक और आदमी घर के बाहर खड़ा था। शोर सुनने के बाद तीनों मौके से भाग निकले।

हो हल्ला सुनकर कछुआ कोल,चाई टोली, Madhusudan Colony आदि मुहल्ले के लोग लाठी-डंडा, फरसा, टॉर्च आदि लेकर गांव के चारों ओर जंगल झाड़ आदि में काफी खोजबीन किया। लेकिन किसी का कुछ अता-पता नहीं चला।

इसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना थाना को दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली और खोजबीन अपने स्तर से शुरू किया।

Share This Article