गैर खाद्य बेंक कर्ज मई में 5.9 प्रतिशत बढ़ा: RBI

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: गैर- खाद्य बैंक कर्ज की वृद्धि मई 2021 में धीमी पड़कर 5.9 प्रतिशत रह गई। एक साल पहले इसी अवधि में यह 6.1 प्रतिशत रही थी।

रिजर्व बैंक के जारी आंकड़ों के मुताबिक कृषि और संबंधित गतिविधियों को दिये जाने वाले कर्ज में मई माह के दौरान 10.3 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि दर्ज की गई।

एक साल पहले इसी माह में यह 5.2 प्रतिशत रही थी। रिजर्व बैंक ने बुधवार को मई माह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों को दिये गये रिण का ब्यौरा जारी किया।

उद्योग क्षेत्र को दिये गये रिण में मई 2021 में 0.8 प्रतिशत वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी माह में यह 1.7 प्रतिशत रही थी।

उद्योगों में मध्यम श्रेणी के उद्योगों को दिये गये कर्ज में 45.8 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई जबकि पिछले साल इस श्रेणी के कर्ज में 5.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

वहीं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को दिये गये कर्ज में मई माह के दौरान पांच प्रतिशत वृद्धि हुई। जबकि बड़े उद्योगों के कर्ज में इस दौरान 1.7 प्रतिशत की कमी आई है।

एक साल पहले मई में इस श्रेणी को दिये गये कर्ज में 2.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। व्यक्तिगत रिण मई में 12.4 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इस वर्ग में कर्ज वृद्धि 10.6 प्रतिशत रही थी।0

Share This Article