
Ranchi Jharkhand News: झारखंड सरकार ने विकास को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को हरी झंडी दी है। कैबिनेट ने रांची में राजकीय पॉलिटेक्निक भवन को स्टेट-ऑफ-द-आर्ट संस्थान के रूप में विकसित करने के लिए 97 करोड़ 65 लाख 82 हजार 500 रुपये स्वीकृत किए हैं।
साथ ही, बोकारो में नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर नया आवासीय विद्यालय बनाने के लिए 116 करोड़ 54 लाख रुपये की मंजूरी दी गई।
इन परियोजनाओं को मंजूरी
कोयल परियोजना
शहीद नीलांबर-पीतांबर उत्तर कोयल परियोजना (मंडल डैम) के बचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए 774 करोड़ 55 लाख रुपये स्वीकृत।
साहेबगंज जलापूर्ति योजना
शहरी जलापूर्ति के लिए 68 करोड़ 90 लाख 83 हजार रुपये की मंजूरी।
शराब पर VAT की दर में बदलाव
लिकर (कंट्री लिकर को छोड़कर) पर वैट 75% से घटाकर 5%, कंट्री लिकर पर 35% से 1%।
बिजली संचरण लाइनें
1. विनोद बिहारी चौक-महुदा के लिए 86 करोड़ 51 लाख रुपये।
2. बलियापुर-टुंडी के लिए 154 करोड़ 17 लाख रुपये।
3. चंदनक्यारी-चास के लिए 78 करोड़ 79 लाख रुपये।
4. विनोद बिहारी चौक-मैथन के लिए 174 करोड़ 42 लाख रुपये।
5. दुग्धा-चास के लिए 83 करोड़ 3 लाख रुपये।
6. टुंडी में ग्रिड सब-स्टेशन के लिए 74 करोड़ 95 लाख 15 हजार रुपये।
अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
1. खलारी के तत्कालीन अंचल अधिकारी रवि किशोर राम पर लगाए गए निंदन दंड को यथावत रखा गया।
2. झारखंड निजी सुरक्षा अभिकरण नियमावली, 2023 में संशोधन को मंजूरी।
3. चार नए वन स्टॉप सेंटर के संचालन को मंजूरी।
4. कस्तूरबा गांधी और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के कर्मियों के मानदेय में 4% वार्षिक वृद्धि।
5. पांच जिलों में NDPS थानों के गठन को हरी झंडी।
6. MGM मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर में भवन गिरने से घायलों और मृतकों के परिजनों को मुआवजा।
7. पश्चिमी सिंहभूम में 271.92 एकड़ गैर-मजरूआ भूमि हिंदालको इंडस्ट्रीज को हस्तांतरित, जिसके लिए 29 करोड़ 40 लाख 64 हजार 485 रुपये का भुगतान होगा।
8. शहीद नीलांबर-पीतांबर कोयल परियोजना के डूब क्षेत्र में 7 गांवों के 780 परिवारों के पुनर्वास को मंजूरी।
9. सारंडा वन क्षेत्र को वाइल्डलाइफ सेंचुरी बनाने के प्रस्ताव पर चर्चा, जनजातियों के हितों के लिए फील्ड असेसमेंट का निर्णय।
