Latest Newsझारखंडरांची में भारतीय टीम को कैप्टन कूल MS धोनी ने दिया सरप्राइज,...

रांची में भारतीय टीम को कैप्टन कूल MS धोनी ने दिया सरप्राइज, खिलाड़ियों से मुलाकात करने पहुंचे

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand) के बीच शुक्रवार को रांची (Ranchi) के JSCA स्टेडियम (JSCA Stadium) में मैच खेला जाएगा। मैच के लिए दोनों ही टीम राशि पहुंच चुकी है।

वहीं आज पहले मैच की पूर्व संध्या पर टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ियों को एक बड़ा सरप्राइज मिला।

दरअसल भारतीय टीम (Indian team) के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भारतीय टीम से मिलने स्टेडियम पहुंचे। जहां वह खिलाड़ियों और टीम के अन्य सदस्यों से मिले।

रांची में भारतीय टीम को कैप्टन कूल MS धोनी ने दिया सरप्राइज, खिलाड़ियों से मुलाकात करने पहुंचे- Captain cool MS Dhoni gave surprise to the Indian team in Ranchi, came to meet the players

बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

BCCI ने सोशल मीडिया अकाउंट (Social Media Account) पर एक वीडियो शेयर (Video Share) किया है, जिसमें भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी एक फैन की तरह महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात करते हुए नजर आ रहे हैं।

धोनी को वहां देखते ही खिलाड़ियों के अंदर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इसी बीच Dhoni के साथ हार्दिक पांड्या और ईशान किशन बात भी करते हुए नजर आ रहे हैं।

जबकि चहल, वॉशिंगटन सुंदर, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ी माही को निहारते हुए नजर आए। BCCI ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”देखो रांची में ट्रेनिंग के दौरान कौन मिलने आया है- दिग्गज MS Dhoni!

हार्दिक पांड्या ने धोनी से की मुलाकात

बता दें पहला मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाना है। हार्दिक ने रांची पहुंचते ही पूर्व कप्तान Mahendra Singh Dhoni से मुलाकात की।

इस मुलाकात की हार्दिक ने दो तस्वीरें भी शेयर की हैं, और इसके साथ ही लिखा ‘जल्द आ रही है शोले-2’, दरअसल इस फोटो में हार्दिक ने धोनी के साथ जय-वीरू वाला पोज दिया है।

रांची में भारतीय टीम को कैप्टन कूल MS धोनी ने दिया सरप्राइज, खिलाड़ियों से मुलाकात करने पहुंचे- Captain cool MS Dhoni gave surprise to the Indian team in Ranchi, came to meet the players

लखनऊ में होगा दूसरा मैच

भारत और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला T20 इंटरनेशनल मैच 27 जनवरी को रांची में खेला जाना है।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली भारतीय T20 इंटरनेशनल टीम बुधवार को रांची पहुंची।

दूसरा मैच रविवार (29 जनवरी) को लखनऊ में होगा, जबकि तीसरा T20 मैच 1 फरवरी को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

spot_img

Latest articles

रांची में प्री SA-2 परीक्षा शुरू, 1.65 लाख से अधिक छात्र हुए शामिल

Pre SA-2 exam begins in Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) की...

रांची में 12–13 फरवरी को होगा CMS वातावरण ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एंड फोरम

CMS Vatavaran Travelling Film Festival and Forum: शहर में पर्यावरण और स्वदेशी ज्ञान को...

रिलोकेशन नोटिस के खिलाफ सड़कों पर उतरे दुकानदार, रिन्यूअल की मांग तेज

Demand for Renewals Picks Up : रांची नगर निगम द्वारा दुकानों को Relocate करने...

रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी

BDS 2nd Year Practical Exam: रांची विश्वविद्यालय ने BDS द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षा 2025...

खबरें और भी हैं...