
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। छात्र अब अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। लंबे इंतजार के बाद आए इस रिजल्ट को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
छात्र अपने स्कोरकार्ड को कई आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स जैसे cbseresults.nic.in, cbse.gov.in, DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी देख सकते हैं। इससे उन्हें रिजल्ट देखने के लिए कई विकल्प मिलते हैं और वेबसाइट स्लो होने की परेशानी से भी बचा जा सकता है। ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। लॉगिन करते ही उनकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे वे तुरंत डाउनलोड भी कर सकते हैं।
लड़कियों ने मारी बाजी
हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए बाजी मारी है. लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है. बोर्ड ने इस साल भी किसी आधिकारिक टॉपर लिस्ट की घोषणा नहीं की है, लेकिन मेरिट सर्टिफिकेट उन छात्रों को दिए जाएंगे जिन्होंने विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं.

