सीसीएल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यालय हुए सम्मानित

सीसीएल रांची मुख्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक आयोजित, निदेशक एचआर हर्ष नाथ मिश्र ने हिंदी के अधिकतम प्रयोग और राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

Vinita Choubey
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के रांची स्थित मुख्यालय में बुधवार को राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने की। बैठक में अपने अध्यक्षीय संबोधन में निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि राजभाषा हिंदी का प्रभावी क्रियान्वयन संगठन की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ हितधारकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को राजभाषा नीति का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा पत्राचार, टिप्पणियों एवं ई-ऑफिस कार्यों में हिंदी के अधिकतम प्रयोग पर विशेष बल दिया। बैठक के दौरान बीती तिमाही में राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन, नवाचार एवं अनुकरणीय प्रयासों के लिए आईईडी विभाग, मानव संसाधन एवं औद्योगिक संबंध, बरका-सयाल क्षेत्र, कल्याण विभाग, सामान्य प्रशासन, नगर प्रशासन एवं श्रमशक्ति विभाग को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। बैठक में महाप्रबंधक, राजभाषा सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख, महाप्रबंधकगण, राजभाषा नोडल अधिकारी तथा सीसीएल के क्षेत्रीय कार्यालयों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Share This Article