Latest Newsझारखंडकर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत से झारखंड प्रदेश मुख्यालय में जश्न,...

कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत से झारखंड प्रदेश मुख्यालय में जश्न, बजरंगबली के वेश में कार्यकर्ताओं ने खूब किया डांस

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: शनिवार को सुबह 8:00 बजे से कर्नाटक विधानसभा (Karnataka Legislative Assembly) के लिए हुए चुनाव की काउंटिंग (Election Counting) शुरू हो गई थी।

शुरू से ही कांग्रेस की बढ़त दिखने लगी। तमाम उतार-चढ़ाव के बाद शाम तक लगभग कांग्रेस 136 सीटों पर आगे चल रही है।

वह मजबूत पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस खुशी में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय (State Office) में जश्न का माहौल दिखा। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।

कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी भी की। अधिकतर कार्यकर्ताओं ने बजरंगबली का मुखौटा पहन और हाथ में गदा लेकर डांस किया।

https://twitter.com/INCJharkhand/status/1657321552969617413?s=20

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भी किया डांस

वहां की तस्वीरें बता रही हैं कि ढोल-नगाड़ों के ताल पर कार्यकर्ताओं ने Dance किया। डांस करने में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी पीछे नहीं रहे।

महिला कार्यकर्ताओं ने भी जमकर जश्न मनाया। पूर्व मेयर रमा खलखो व सुंदरी तिर्की (Former Mayor Rama Khalkho and Sundari Tirkey) समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी जश्न में शामिल हुईं।

कर्नाटक में कांग्रेस की बंपर जीत से झारखंड प्रदेश मुख्यालय में जश्न, बजरंगबली के वेश में कार्यकर्ताओं ने खूब किया डांस-Celebration of Congress's bumper victory in Karnataka at Jharkhand state headquarters, workers dressed as Bajrangbali danced a lot

आने वाले चुनाव के लिए सुखद संदेश : राजेश ठाकुर

मौके पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) ने कहा कि भाजपा के बड़बोलेपन के कारण भाजपा का हाल आने वाले दिनों में और बुरा होने वाला है।

यह परिणाम आनेवाले चुनाव के लिए सुखद संदेश है। राज्यों में जो चुनाव होने वाले हैं, वहां भी कांग्रेस अपना परचम लहराएगी। यह कर्नाटक की जनता की जीत है।

 

आलमगीर आलम बोले, BJP के हर हथकंडे को जनता ने किया तार-तार एक

पार्टी विधायक दल के नेता आलमगीर आलम (Alamgir Alam) ने कहा कि भाजपा के हर हथकंडे को कर्नाटक के लोगों ने तार-तार कर दिया है।

भाजपा के लोग जिस तरह से जाति-धर्म (Ethnicity) के नाम पर लोगों को गुमराह करने की साजिश रचते रहे, वो सारा कुछ धरा रह गया। जनता अब इनके छलावे में नहीं आने वाली।

spot_img

Latest articles

हाईकोर्ट सख्त , रात में गिरफ्तारी पर सवाल, थाना प्रभारी पर कार्रवाई शुरू

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने दामोदर नाथ शाहदेव की ओर से दायर हैबियस कॉर्पस याचिका...

झारखंड में खनन का असर, आधी पंचायतें प्रदूषण की चपेट में, टीबी जैसी बीमारियों की बढ़ती चिंता

रांची: झारखंड में खनन गतिविधियों का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर...

साइबर ठग की खुलासा, 89 लाख की ठगी मामले में युवक गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud Exposed : रामगढ़ कैंट क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले...

गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत के बाद सड़क जाम, प्रशासन ने दिया भरोसा

Tragic Road accident in Giridih : गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग (Giridih-Dumri main road) पर बदडीहा...

खबरें और भी हैं...

हाईकोर्ट सख्त , रात में गिरफ्तारी पर सवाल, थाना प्रभारी पर कार्रवाई शुरू

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने दामोदर नाथ शाहदेव की ओर से दायर हैबियस कॉर्पस याचिका...

झारखंड में खनन का असर, आधी पंचायतें प्रदूषण की चपेट में, टीबी जैसी बीमारियों की बढ़ती चिंता

रांची: झारखंड में खनन गतिविधियों का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर...

साइबर ठग की खुलासा, 89 लाख की ठगी मामले में युवक गिरफ्तार

Cyber ​​Fraud Exposed : रामगढ़ कैंट क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले...