जेपी दत्ता की बेटी निधि की शादी, जश्न शुरू

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जयपुर: फिल्म निर्माता जेपी दत्ता और अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी की बेटी निधि रविवार को निर्देशक बिनॉय गांधी के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। निधि की मेहंदी और संगीत सेरेमनी शनिवार को हो रही है।

जयपुर के रामबाग पैलेस में पहले ही जश्न शुरू हो चुका है, जहां शनिवार से फिल्म बिरादरी के मेहमान पहुंच रहे हैं। अतिथि सूची में सुनील शेट्टी, अर्जुन रामपाल और उनकी प्रेमिका ग्रेबिएला, अनु मलिक, सोनू निगम, लिसा मिश्रा जैसे नाम शामिल हैं।

दुल्हन की मां बिंदिया गोस्वामी ने आईएएनएस को बताया, मैं निधि की शादी को लेकर बहुत उत्साहित हूं। शादी एक महल में हो रही है, जो बचपन से उसका सपना था। वह उस उम्र में भी चाहती थी कि उसकी शादी एक महल में ही हो।

चूंकि शादी कोविड के समय में हो रही है, इसलिए दत्ता परिवार सुनिश्चित कर रहा है कि सभी लोग सुरक्षित रहें और उचित सेनेटाइजेशन करें।

मेहमानों का स्वागत पारंपरिक राजस्थानी शैली में, टेका और फूलों की माला से किया जा रहा है।

Share This Article