घर में संदेहास्पद स्थिति में विवाहिता की हो गई मौत, मायके वालों ने हत्या का…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa Death News: घर में अनुराग कुमार की पत्नी मोनिका कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत होने के बाद मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप मढ़ा है। मामला चक्रधरपुर (Chakradharpur) थाना क्षेत्र के Toklo Road का है।

बताया जाता है कि मोनिका कुमारी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अनुमंडल अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

Anurag Prajapati ने बताया कि वह एक Fast Food की दुकान में काम करता है। मोनिका व अनुराग का एक साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। दोनों का एक 9 महीने का बच्चा भी है।

गुरुवार को Chakradharpur पहुंचे मोनिका के मायके वालों ने कहा कि उसका पति अनुराज हमेशा लड़ाई झगड़ा करता था। कुछ दिन पहले भी लड़ाई झगड़ा (Sprawl-Brawl) करने पर Chakradharpur थाने में मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन इसे बीच मामला सुलझा गया दिया गया था।

अनुराज ने ही गला दबाकर मोनिका की हत्या की है। मायके वालों ने कहा कि जब तक मोनिका के शव का Post Mortem नहीं हो जाता है, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं होने दिया जाएगा। Chakradharpur पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article