नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को सुनाई गई आजीवन कारावास की सजा

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa Rape of Minor Girl : चाईबासा (Chaibasa ) के किरीबुरू में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 15 हजार रूपये जुर्माना भी लगाया।

यह जानकारी Chaibasa Police ने दी है। पुलिस के अनुसार मुफ्फसिल (Pandrashaali) थाना काण्ड सं0- 138 / 2022, दिनांक- 16 सितंबर 2022 धारा-323/506/366ए / 376 (डी) भादवी एवं 04 / 06 पोक्सो के अन्तर्गत अभियुक्त रामचन्द्र तियू पिता प्रेमसिंह तियू, अनुप प्रताप तियू पिता नरेन्द्र तियू, दोनों ग्राम दोपाई, थाना- पाण्ड्राशाली ओपी एवं सुखलाल होनहागा उर्फ गब्बर पिता सतीश होनहागा, ग्राम पुरूनिया, थाना- पाण्ड्राशाली ओपी के विरूद्ध नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म (Rape) करने का मामला दर्ज किया गया था।

अनुसंधान के क्रम में Chaibasa Police ने उक्त तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा और सभी साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से संग्रह करते हुए न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया गया।

Share This Article