महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की के ब्वाॅयफ्रेंड से पुलिस कर रही लगातार पूछताछ, दोनों करना चाहते थे विवाह, घर वाले नहीं हुए राजी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की के संदेहास्पद मौत मामले में जांच कर रही अनुसंधान पदाधिकारी (आईओ) सब इंस्पेक्टर स्नेहलता सुरीन काे बदल दिया गया है।

अब राजमहल थाने के इंस्पेक्टर राजेश कुमार काे नया अनुसंधान पदाधिकारी बनाया गया है। रूपा तिर्की के परिजनाें की मांग के बाद केस के आईओ काे बदला गया है।

पुलिस अवर निरीक्षक रूपा तिर्की ने साहिबगंज में ही प्रशिक्षण प्राप्त किया था। तत्पश्चात साहिबगंज में उन्हें जिले की पहला महिला थाना प्रभारी के रूप में पर तैनात किया गया था।

2018 बैच की पुलिस अवर निरीक्षक रूपा तिर्की रांची की रहने वाली थीं। संत जेवियर कॉलेज रांची से पढ़ाई की थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, रूपा तिर्की के परिनों ने साहिबगंज पुलिस से अनुमंडल के बाहर के पदाधिकारियों से मामले की जांच का अनुरोध किया था।

मुख्यालय डीएसपी संजय कुमार के नेतृत्व में बनाई गई एसआईटी में बरहड़वा एसडीपीओ पीके मिश्रा, राजमहल इंस्पेक्टर राजेश कुमार व दो महिला पुलिस पदाधिकारी शामिल हैं। एसआईटी ने रूपा तिर्की का कॉल डिटेल निकाला है।

साथ ही उसके मोबाइल में व्हाट्सएप चैट, एसएमएस व वीडियो की भी एसआईटी कर रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।

सूत्राें ने यह भी बताया कि रूपा के दोस्त (कथित ब्वाॅयफ्रेंड) शिव कुमार कनाैजिया से भी एसआईटी ने शनिवार काे लगातार 8 घंटे पूछताछ की।

इधर पुलिस सूत्राें के अनुसार, पुलिस जिस शिव कुमार कनाैजिया से पूछताछ कर रही है, वह चाईबासा में सब इंस्पेक्टर है।

वह रूपा तिर्की का बैचमेट भी है। रूपा से उसकी मुलाकात पुलिस ट्रेनिंग के दौरान हुई थी।

मोबाइल पर दोनों के बीच लगातार बातचीत हो रही थी। दोनों शादी के बंधन में भी बंधना चाहते थे।

लेकिन दाेनाें के परिजन अंतरजातीय विवाह के लिए राजी नहीं थे।

रूपा की माैत मामले की सीबीआई जांच की मांग हो रही है।

परिजनाें ने आराेप लगाया है कि रूपा काे उसके तीन साथी पुलिसकर्मी लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। वे लाेग ही उसकी हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप दे रहे हैं।

Share This Article