
चाईबासा : चाईबासा का सारंडा जंगल एक बार फिर बम विस्फोट से दहल उठा है। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाया गया आईईडी अचानक विस्फोट हो गया। इस धमाके में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान को एयरलिफ्ट कर रांची भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं मामले को लेकर पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार घायल जवान को एयरलिफ्ट करने के लिए रांची से एक हेलीकॉप्टर भेजा गया है। मामले की पुष्टि पश्चिमी सिंहभूम के SP अमित रेनू ने की है। उन्होंने बताया कि घायल जवान की हालत गंभीर नहीं है, उन्हें केवल मामूली चोटें आई हैं। एसपी अमित रेनू ने कहा किइस घटना के बाद, सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पूरे क्षेत्र में नक्सलियों की तलाश जारी है। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल करने के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है।
बताते चलें कि बीते रविवार सुबह कोबरा बटालियन के जवान सारंडा के घने जंगलों में नक्सलियों के ठिकानों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान चला रहे थे। इस अभियान के दौरान, नक्सलियों द्वारा पहले से लगाया गया एक IED विस्फोट हो गया। इस धमाके में एक जवान घायल हो गया।
