कोल्हन यूनिवर्सिटी में इस साल भी स्टूडेंट्स यूनियन का नहीं हो सकेगा इलेक्शन, कारण…

जानकारी के अनुसार, अंतिम बार इलेक्शन 2016 में हुआ था, इसके बाद 2017 से 2023 तक चुनाव नहीं हुआ है, इस साल यानी 2023 में भी इसकी संभावना नहीं है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : साल 2009 में झारखंड में बनी कोल्हन यूनिवर्सिटी (Bani Kolhan University) में अब तक सिर्फ दो बार ही स्टूडेंट्स यूनियन का इलेक्शन (Students Union Election) हो सका है।

जानकारी के अनुसार, अंतिम बार इलेक्शन 2016 में हुआ था। इसके बाद 2017 से 2023 तक चुनाव नहीं हुआ है। इस साल यानी 2023 में भी इसकी संभावना नहीं है।

पीजी में अब तक कंप्लीट नहीं हुआ है एडमिशन प्रोसेस

बताया जाता है कि छात्र संघ चुनाव (Student Union Elections) कराने के लिए बनी कमेटी कैंसिल कर दी गई है। चुनाव नहीं होने का मुख्य कारण विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर (PG) की नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं होना है।

स्नातक में नामांकन प्रक्रिया इसी माह यानी सितंबर में ही खत्म हुई है। इसके कारण कॉलेज द्वारा वोटर लिस्ट तैयार करने में विलंब हो रहा है। इसे देखते हुए चुनाव नहीं करने का फैसला किया गया है।

इसे लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन संभावना यही है कि अब इस साल चुनाव नहीं हो सकेगा। लिंगदोह कमेटी के अनुसार, सितंबर में चुनाव कराना होता है।

अब आज सितंबर का महीना समाप्त हो रहा है और चुनाव के लिए कहीं कोई एक्टिविटी नहीं दिख रही है। इससे स्पष्ट है कि चुनाव नहीं हो पाएगा।

वैसे कोल्हान विश्वविद्यालय के DSW डॉ. एससी दास (DSW Dr. SC Das) का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी गई है। लेकिन, अभी तक आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है।

Share This Article