… और 18 साल की युवती ने घर में फांसी लगाकर दे दी जान, इसी साल मैट्रिक की…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa Suicide : इसी साल मैट्रिक की परीक्षा दे चुकी एक 18 साल की युवती इस्टर बानरा ने सोमवार की रात को अपने घर में फांसी लगाकर (By Hanging) जान दे दी। घटना पांड्राशाली ओपी के बाइहातु बांदासाइ गांव की है।

मामला चाईबासा (Chaibasa) जिले का है। परिजनों के अनुसार, वह अपने दुपट्टा से घर के धारण में फांसी का फंदा बांध कर झूल गई, जिससे उसकी घटनास्थल मौत हो गई। कुछ दिनों से इस्टर का दिमागी हालत ठीक नहीं था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और Dead Body को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद Dead Body परिजनों को सौंप दी गई।

Share This Article