चाईबासा से PLFI का एरिया कमांडर गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पुलिस ने टेबो थाना क्षेत्र अंतर्गत बोबोंगा गांव के पहाड़ी ईलाके से पीएलएफआई के एरिया कमांडर सुखराम सांडी पूर्ति उर्फ हरसिंह सांडी उर्फ मोदी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

सुखराम पूर्ति मूलरूप से पश्चमी सिंहभूम जिले के बंदगाव थाना क्षेत्र के लादाउली गांव का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद सुखराम से पूछताछ की जा रही है।

बताया जाता है कि पीएलएफआई का एरिया कमांडर सुखराम पूर्ति मुख्य रूप से लेवी और रंगदारी वसूलने का काम करता था।

वह झरझरा, टोकलो, बंदगांव, कराईकेला, टेबो, चक्रधरपुर का ईलाका संभालता था।

सड़क कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार और ईंट-भट्ठा मालिकों से लेवी वसूलता था। रंगदारी नहीं मिलने पर वह वाहनों को भी जलाने का काम करता था।

सुखराम के खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा मामले सिर्फ पश्चिमी सिंहभूम डिले में ही दर्ज हैं।

वह मुख्य रूप से जिले के झरझरा, टोकलो, बंदगांव, कराईकेला, टेबो थाना क्षेत्रों में सक्रिय था। सुखराम पांच साल पहले ही पीएलएफआई संगठन से जुड़ा था। संगठन से जुड़ने के बाद वह काफी सक्रिय था।

कम समय में ही उसने अपनी अलग पहचान बनाई थी। सुखराम की और पुलिस बल के साथ इसके पहले दो बार मुठभेड़ भी हुई थी।

दोनों बार वह बच गया था। आठ जनवरी 2021 को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में वह बाइक से फरार होने में सफल रहा था।

तब सीआरपीएफ 60 बटालियन की ओर से ईलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

Share This Article