रामगढ़ में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन की छिनैती

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ महाविद्यालय के निकट स्थित पंचवटी अपार्टमेंट (Panchavati Apartment) के समक्ष टहल रही एक युवती से बाइक सवार उचक्के ने चेन छीन लिया।(Chain Snatcher) 

पूरी घटना CCTV में कैद है। पुलिस ने रामगढ़ शहर में तीन स्थानों बिजुलिया, रामगढ़ कॉलेज के निकट तथा थाना चौक में मोटर साइकिल चेंकिंग अभियान (Bike Checking Campaign) चलाया।

चेन छिनतई की घटना CCTV में कैद होने के बाद भी अभी तक महिला या उनके परिजनों के द्वारा पुलिस को किसी भी तरह की कोई सूचना नहीं दी गई है।

गले में हाथ डाल कर चेन छीनकर तेजी से फरार हो गया

CCTV में यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि जैसे ही महिलाएं मेन रोड छोड़कर पंचवटी अपार्टमेंट रोड में पहुंची। वैसे ही पीछे से एक बाइक सवार आया और थोड़ी दूर आगे आने के बाद बाइक मोड़ कर तेजी से युवती के पास पहुंचा और झटके से गले में हाथ डाल कर चेन छीनकर तेजी से फरार हो गया।

बाइक सवार अपराधी (Bike Rider Criminal) ने अपने मुंह में रुमाल बांध रखा था। साथ ही इस छिनतई में जिस बाइक का उपयोग किया गया है, उसमें नंबर भी नहीं था।

Share This Article