Latest NewsUncategorizedचम्पावत उपचुनाव: CM धामी की हुई ऐतिहासिक जीत

चम्पावत उपचुनाव: CM धामी की हुई ऐतिहासिक जीत

spot_img
spot_img
spot_img

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami)ने शुक्रवार को जारी परिणामों में 58 हजार से ज्यादा वोट हासिल कर ऐतिहासिक जीत हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को महज 3233 वोट मिले।

शुक्रवार सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच जिला मुख्यालय के गौरलचौड़ मैदान स्थित वन पंचायत भवन सभागार में मतगणना शुरू हुई।

मतगणना से शुरूआती चरणों से ही धामी ने बढ़त बनाए रखी। उन्होंने चंपावत उपचुनाव में 58258 मतों से जीत दर्ज की।

कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी को 3233 वोट मिले। नोटा के लिए कुल 372 वोट पड़े हैं। उपचुनाव में ईवीएम से 62898 मत और पोस्टल बैलेट से 1303 वोट पड़े थे।

ऐतिहासिक जीत की खुशी में प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया

धामी की जीत के बाद जश्न का माहौल शुरू हो गया। भाजपा नेताओं और कार्यकतार्ओं ने जमकर गुलाल उड़ाया और ढोल नगाड़ों पर खूब थिरके।

उपचुनाव का परिणाम आते ही धामी जनता का आभार करने टनकपुर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद थे।

धामी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में प्रदेश भाजपा कार्यालय (BJP Office) में जश्न मनाया।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार व सुरेश भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आदि मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...