झारखंड में आज से तीन दिनों तक बारिश की संभावना

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य में कमजोर मॉनसून (Monsoon) मंगलवार से सक्रिय हो सकता है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।

रांची (Ranchi) सहित राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। वहीं बुधवार से 1 जुलाई तक राज्यभर में बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग (weather department) के अनुसार पूर्वी-पश्चिमी निम्न दबाव और अरब सागर से आने वाली नमी वाली हवाओं के कारण बारिश के बादल बन रहे हैं।

रांची में सोमवार को महसूस हुई उमस भरी गर्मी

इस दौरान न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री और उच्चतम तापमान 30-32 डिग्री के आस-पास रह सकता है। विभाग ने अगले कुछ दिनों में उच्चतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई है।

रांची सहित राज्यभर में फिलहाल मॉनसून वीक चल रहा है। पिछले कुछ दिनों में राज्य के कुछ स्थानों पर ही हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। रांची में सोमवार को उमस भरी गर्मी (Heat) महसूस हुई।

Share This Article