अधिकारियों को फिजूल खर्ची करने की छूट नहीं, फ्लाइट से जाने और लग्जरी होटल…

प्रशासक ने दिल्ली दौरे पर जाने वाले अधिकारियों की हवाई यात्रा और पांच सितारा होटलों में ठहराव पर रोक लगाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन को आदेश दिया है।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़ : सरकारी धन की बर्बादी और अधिकारियों के सैर सपाटे पर UT के प्रशासक व पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित (Banwarilal Purohit) ने लगाम लगा दी है।

प्रशासक ने दिल्ली दौरे पर जाने वाले अधिकारियों की हवाई यात्रा और पांच सितारा होटलों में ठहराव पर रोक लगाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन (Chandigarh Administration) को आदेश दिया है।

सार्वजनिक धन की बर्बादी न हो

प्रशासक ने सलाहकार धर्मपाल को पत्र लिखकर कहा है कि जिम्मेदार अधिकारी होने के नाते यह हमारा नैतिक कर्तव्य है कि सार्वजनिक धन (Public Money) की बर्बादी न हो और फिजूलखर्ची किसी भी कीमत पर बर्दाश्त न की जाए।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों की ओर से किए जा रहे खर्च से संबंधित एक जानकारी उनके संज्ञान में लाई गई थी। इसमें बताया गया था कि अधिकारी दिल्ली के पांच सितारा होटलों में रुके और कॉमर्शियल उड़ानों में बिजनेस क्लास से यात्रा की।

क्या निर्देश दिए गए

वर्तमान परिस्थितियों पर गहन विचार करने के बाद यह निर्देश दिए जाते हैं कि अब से दिल्ली के लिए किसी भी हवाई यात्रा की अनुमति नहीं होगी।

दिल्ली जाने वाले सभी अधिकारी शताब्दी और वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Trains) से यात्रा करेंगे। इसके अलावा अधिकारी UT गेस्ट हाउस, पंजाब भवन या हरियाणा भवन में रुकेंगे न कि किसी स्टार होटल में। बहरहाल, राज्यपाल का यह पत्र अधिकारियों के तबके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share This Article