चांद के एक कदम और करीब पहुंचा chandrayaan-3

इसरो ने ट्वीट करके कहा कि चंद्रयान-3 को चंद्रमा की गोलाकार चौथी कक्षा में स्थापित कर दिया गया है। आज सुबह साढ़े आठ बजे इस ऑपरेशन को पूरा किया गया।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: chandrayaan-3 ने चांद्रमा के और करीब पहुंच गया है। सोमवार को चंद्रयान ने चंद्रमा की चौथी कक्षा में प्रवेश किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी।

इसरो ने ट्वीट करके कहा कि चंद्रयान-3 को चंद्रमा की गोलाकार चौथी कक्षा में स्थापित कर दिया गया है। आज सुबह साढ़े आठ बजे इस ऑपरेशन को पूरा किया गया। अगला ऑपरेशन 16 अगस्त, 2023 को लगभग साढ़े आठ बजे किया जाएगा।

चीन चांग ई-3 मिशन में  पहले प्रयास में सफल होने वाला एकमात्र देश है

इसरो के मुताबिक चंद्रयान 23 अगस्तपहले प्रयास में सफल होने वाला एकमात्र देश है को चांद की सतह पर लैंड करेगा। अगर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता मिली तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।

अमेरिका और रूस दोनों के चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरने से पहले कई स्पेस क्राफ्ट क्रैश हुए थे। चीन 2013 में चांग ई-3 मिशन के साथ अपने पहले प्रयास में सफल होने वाला एकमात्र देश है। उल्लेखनीय है कि 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से चंद्रयान -3 को लॉन्च किया गया था।

Share This Article