मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोहरदगा में की समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: जिला परिषद परिसर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने लोहरदगा एवं गुमला (Lohardaga and Gumla) जिले की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने Media से बातचीत में कहा कि बैठक में जो कमियां पाई गई हैं उन्हें ठीक करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ कामों को पूरा करने को कहा गया है।

Chief Minister Hemant Soren

उन्होंने कहा कि काम नहीं होने पर जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। अफसरों (Officers) को कह दिया गया है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अभी चला था।

Chief Minister Hemant Soren

सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया गया

इसमें भी काफी काम हुआ है। इसकी समीक्षा की गई। कई जगह बेहतर काम हुआ है लेकिन कुछ जगह उदासीनता ही पाई गई है, जिसे सुधार करने को कहा गया है।

Chief Minister Hemant Soren

मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक को लेकर राज्य और दोनों जिलों के आला अधिकारी सुबह से ही पहुंचने लगे थे। सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया गया था।

Chief Minister Hemant Soren

इस मौके पर राज्य के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता , राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहु, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, DGP नीरज सिन्हा सहित सभी विभागों के सचिव मौजूद थे।

Share This Article