मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर शोक जताया

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता मुकुल रॉय के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से मन आहत है। स्व मुकुल जी का निधन बंगाल की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर परिवारजनों और उनके शुभचिंतकों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दे। रॉय का कोलकाता के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से रविवार देर रात निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।