मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने निजी सहायक अशोक कुमार सिन्हा के निधन पर जताया दुख

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने अपने निजी सहायक (पीए) अशोक कुमार सिन्हा के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सिन्हा का निधन मेरे और मेरे परिवार के लिए व्यक्तिगत और अपूरणीय क्षति है। सिन्हा के आकस्मिक निधन की खबर से मन व्यथित है।

मुझे लम्बे समय से उनका साथ मिला। सिन्हा एक सुलझे हुए कुशल व्यक्तित्व के दक्ष कर्मी थे। उनके निधन (Death) से हम सभी लोग काफी दु:खी हैं।

अशोक कुमार सिन्हा का बुधवार को रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत सिन्हा के न्यू एरिया मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सिन्हा के परिजनों का ढांढस बंधाया तथा गहरी संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय के सभी पदाधिकारी तथा कर्मियों ने भी शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के निजी सहायक अशोक कुमार सिन्हा (Ashok Kumar Sinha) का बुधवार को रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। सिन्हा पिछले एक सप्ताह से ब्रेन स्ट्रोक से संबंधित बीमारी से ग्रसित थे और रिम्स में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में इलाजरत थे।

Share This Article