Latest Newsझारखंडमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संजीवनी वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संजीवनी वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, ये 24X7 ऑपरेशन मोड में रहेंगे ; जानें इसकी खासियत

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की गति जिस तेजी के साथ बढ़ रही है, उस लिहाज से अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेडों की मांग भी बढ़ रही है।

ऐसे में संक्रमितों को ऑक्सीजन की कमी नहीं हो, इस दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने मंगलवार को रांची जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए संजीवनी वाहन का शुभारंभ करते हुए ये बातें कही।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले चरण में रांची जिले के अस्पतालों को ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संजीवनी वाहन की शुरुआत की है।

इसके उपरांत धनबाद और जमशेदपुर में इसे शुरू किया जाएगा। इससे उपचार करा रहे मरीजों को ऑक्सीजन के लिए चिंता नहीं करनी होगी।

वाहनों में हमेशा ऑक्सीजन सिलेंडर मौजूद रहेंगे 

मुख्यमंत्री ने कहा कि संजीवनी वाहन 24X7  ऑपरेशन मोड में रहेंगे।

इन वाहनों मे हमेशा ऑक्सीजन सिलेंडर मौजूद रहेगा। रांजी जिले के अन्तर्गत जिस अस्पताल में ऑक्सीजन की जरूरत होगी, उसे तत्काल मुहैय्या कराया जाएगा।

संजीवनी वाहन में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम भी होगा, ताकि इसकी बेहतर तरीके से मॉनिटरिंग की जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमितों के बेहतर इलाज को लेकर ऑक्सीजन व अन्य चिकित्सीय संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।

वर्तमान में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ रही है।

इसे ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा कोविड सर्किट के माध्यम से रांची और जमशेदपुर के मरीजों को उसके निकटवर्ती जिले के अस्पतालों में निशुल्क ऑक्सीजन युक्त बेड उपलब्ध कराया जा रहा है।

संजीवनी वाहन की क्या है खासियतें 

रांची जिला प्रशासन द्वारा जिले के अस्पतालों में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति के लिए संजीवनी वाहन का इस्तेमाल किया जाएगा।

इस वाहन के माध्यम से अस्पतालों में आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन की ससमय आपूर्ति की जाएगी।

इसके साथ ऑक्सीजन रिफिलिंग कोषांग दिन-रात कार्य कर रहा है। यह  कोषांग मांग के अनुरूप ऑक्सीजन की आपूर्ति की निगरानी कर रहा है। इसके साथ संजीवनी वाहन के बेहतर सदुपयोग को लेकर भी यह कोषांग कार्य करेगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  राजीव अरुण एक्का, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव  विनय कुमार चौबे, रांची के उपायुक्त छवि रंजन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

नववर्ष पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ेगी आस्था की भीड़

Crowds of Devotees will Gather at Baidyanath Dham : देवघर में नववर्ष के अवसर...

अनुबंध पर नियुक्त पूर्व सैनिकों को झारखंड हाईकोर्ट से झटका

Jharkhand High Court : झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक अहम फैसले में...

जमीन विवाद में गोलीकांड का खुलासा, तीन आरोपियों को भेजा जेल

Land Dispute Shootout Revealed : बुंडू अनुमंडल के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगो स्थित...

पेसा नियमावली पर फैसला टला, इस दिन होगी झारखंड हाईकोर्ट में अगली सुनवाई

Jharkhand High Court : रांची में राज्य में पेसा नियमावली लागू करने को लेकर...

खबरें और भी हैं...

नववर्ष पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ेगी आस्था की भीड़

Crowds of Devotees will Gather at Baidyanath Dham : देवघर में नववर्ष के अवसर...

अनुबंध पर नियुक्त पूर्व सैनिकों को झारखंड हाईकोर्ट से झटका

Jharkhand High Court : झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक अहम फैसले में...

जमीन विवाद में गोलीकांड का खुलासा, तीन आरोपियों को भेजा जेल

Land Dispute Shootout Revealed : बुंडू अनुमंडल के तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगो स्थित...