चंपई सोरेन के पोते के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

Vinita Choubey
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपने शोक संदेश में कहा कि आदरणीय श्री चंपई सोरेन जी के पोते वीर सोरेन का कुल्लू में आकस्मिक निधन का अत्यंत मर्माहत करने वाला समाचार मिला। मरांग बुरु दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। इस दुखद घड़ी में हम उनके साथ हैं।

गौरतलब है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के 21 वर्षीय पोते वीर सोरेन की कल्लू-मनाली में मौत हो गई थी। वह अपने दोस्तो के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने गए थे। इसी दौरान वहां उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। वीर सोरेन अपने साथियों के साथ 22 फरवरी को मनाली घूमने गए थे। 3 फरवरी को वे सभी सोलंग-सेथन क्षेत्र घूमने गए थे तथा शाम को पुनः होम स्टे लौट आए। 24 फरवरी को दोपहर लगभग 12:30 बजे वे सभी आसपास घूमकर वापस होम स्टे पहुंचे, जहां वीर सोरेन सोये हुए थे।उठाने पर उसने बताया कि उसके सिर में अत्यधिक दर्द हो रहा है। इस पर साथियों ने ब्लिंकिट के माध्यम से दवा मंगवाकर उसे दी, जिसके बाद वह दोबारा सो गए।

लगभग ढाई बजे कमरे से गिरने की आवाज सुनाई दी। मौके पर जाकर देखा तो वीर सोरेन बिस्तर से नीचे गिरे हुए थे। तत्पश्चात उसे कृतिन शर्मा की गाड़ी से सिविल अस्पताल मनाली लाया गया।
अस्पताल लाते समय उसके मुंह से झाग निकलना शुरू हो गया था। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा काफी देर तक सीपीआर दी गई, परंतु जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया गया।
जांच अधिकारियों ने मृतक के शव को सुरक्षित रूप से शवगृह, मनाली में रखवाया गया है। मृतक के परिजनों के आगमन उपरांत विधि अनुसार पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article