मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 33 पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक से किया सम्मानित

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड पुलिस के 33 अफसरों और पुलिसकर्मियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार को मोरहाबादी मैदान में वीरता के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया।

सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों में एएसआई अवधेश कुमार झा (चतरा), शहीद हवलदार ओम प्रकाश चौरसिया (चतरा), सिपाही अनुज कुमार सिंह (चतरा)शामिल है।

सिपाही जय प्रकाश सिंह (चतरा), सिपाही सचिन्द्र कुमार (चतरा), चालक सिपाही मदन प्रसाद यादव (चतरा), एएसपी अभियान अरुण कुमार सिंह (पलामू), सिपाही रंजीत कुमार (पलामू), सिपाही बलराम दास (पलामू) शामिल है।

डीएसपी सह असाल्ट ग्रुप कमांडर रमेंद्र कुमार (झारखंड जगुआर), एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी (लातेहार), दारोगा आलोक कुमार दुबे (लातेहार), सिपाही प्रमोद यादव (लातेहार), हवलदार मनोज कुमार (झारखंड जगुआर), डीएसपी सह असाल्ट ग्रुप कमांडर ब्रजेश कुमार यादव (झारखंड जगुआर), दारोगा जॉन मुर्मू (सिमडेगा)शामिल है।

 दारोगा बिहारी मरांडी (झारखंड जगुआर), हवलदार राधे श्याम प्रसाद (झारखंड जगुआर), सिपाही रितुल कुमार (झारखंड जगुआर), सिपाही रिंकू कुमार यादव (झारखंड जगुआर), सिपाही जीवन किस्पोट्टा (झारखंड जगुआर) शामिल है।

सिपाही गुण बहादुर थापा (झारखंड जगुआर), इंस्पेक्टर अरुण कुमार (झारखंड जगुआर), दारोगा सनोज कुमार चौधरी (लातेहार), एएसआइ अभिशेष कुमार (झारखंड जगुआर), सिपाही मनीष रजवार (लातेहार), सिपाही अनोज कुमार ओझा (लातेहार) शामिल है।

सिपाही नरेश तिग्गा (लातेहार), सिपाही इंद्रजीत तिवारी (झारखंड जगुआर) ,सिपाही श्याम नंद प्रसाद गुप्ता (झारखंड जगुआर), सिपाही छोटू यादव (झारखंड जगुआर), सिपाही मिथुन कुमार रवि (झारखंड जगुआर) और सिपाही मनोज कुमार बाउरी (झारखंड जगुआर) शामिल है।

इस अवसर पर मुख्य सचिव,गृह सचिव, डीजीपी, डीसी, एसएसपी सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद थे।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मोरहाबादी मैदान में तिरंगा झंडा फहराया और परेड की सलामी ली।

Share This Article