मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी उपायुक्तों को दिया आदेश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने सभी उपायुक्तों को सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ने का पुनः आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पेंशन से वंचित जरूरतमंदों को सर्वजन पेंशन से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

लाखों लोगों को योजना से जोड़ा जा चुका है। सभी उपायुक्त यह सुनिश्चित करें कि कोई भी जरूरतमंद पेंशन (Pension) से वंचित न रह जाए।

क्यों दिया पुनः आदेश

उल्लेखनीय है कि गुमला से राज्य भर में विगत आठ जून से सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ने के लिए एक माह तक आयोजित विशेष अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने किया है।

इस बीच मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि धनबाद तोपचांची प्रखंड के चिरुडीह गांव के सुनीता देवी के पति की मृत्यु लगभग दो वर्ष पूर्व हो चुकी है लेकिन आज तक वे विधवा पेंशन (Widow Pension) से वंचित हैं।

उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसकी जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त धनबाद को मामले की जांच कर सुनीता (Sunita) को मदद पहुचाते हुए सूचित करने का आदेश दिया है।

Share This Article