मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे नगर भगवती मंदिर, पूजा अर्चना कर मांगी राज्य के विकास का आशीर्वाद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) गुरुवार को लातेहार के प्रसिद्ध नगर भगवती मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने माता से राज्य के विकास और यहां की जनता की उन्नति का आशीर्वाद मांगा।

मौके पर मंदिर के पुजारी पंडित राम बल्लभ मिश्र ने मुख्यमंत्री से जिले में उत्पन्न भूमि सर्वे की समस्या से रूबरू कराया।

पुजारी ने मुख्यमंत्री से मांग किया कि जिला में एक बार फिर से भूमि सर्वे (land survey) कराया जाए, ताकि लोगों को समस्या का समाधान हो सके।

मौके पर कई पदाधिकारी थे उपस्थित

इस पर मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने आश्वस्त किया कि जिले में भूमि के री सर्वे का आदेश दे दिया गया है। उन्होंने मंदिर के बारे में भी जानकारी ली।

मौके पर पशुपालन एवं सहकारिता विभाग मंत्री बादल, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री जोबा मांझी, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह , मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, प्रमंडलीय आयुक्त जटा शंकर चौधरी, डीआईजी, पलामू राजकुमार लकड़ा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article