मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मकर संक्रांति और प्रकृति परब टुसू की राज्य वासियों को दी शुभकामनाएं

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मकर संक्रांति और प्रकृति परब टुसू की राज्य वासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति, उन्नति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। प्रकृति परब टुसू की सभी को बधाई देते हुए सीएम हेमंत ने कहा कि प्रकृति की उपासना और नारी शक्ति के स्वाभिमान का त्योहार टुसू परब आप सभी को सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।

देश भर में मकर संक्रांति के पर्व को लेकर उत्साह

देश भर में मकर संक्रांति के पर्व को लेकर उत्साह है। श्रद्ध, और भक्तिभाव के इस पर्व को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। मकर संक्रांति को पोंगल, खिचड़ी, माघी, उत्तरायण आदि जैसे नामों से भी जाना जाता है। मकर संक्रांति का त्योहार रविवार 15 जनवरी 2023 को मनाया जाएगा। पौराणिक मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति पर सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। जब सूर्य की गति दक्षिण की ओर से उत्तर की ओर होती है तो उसे उत्तरायण और जब उत्तर की ओर से दक्षिण की ओर होती है तो उसे दक्षिणायण कहा जाता है। शास्त्रों में सूर्य उत्तरायण काल को बहुत ही शुभ माना गया है। सूर्य जब मकर, कुंभ, वृष, मीन, मेष और मिथुन राशि में होते हैं, तब उसे उत्तरायण कहा जाता है।

झारखंड में टुसू पर्व का उत्साह

वहीं झारखंड में मकर सक्रांति के साथ-साथ इस दिन प्रकृति परब टुसू भी मनाया जाता है। झारखंड में इस पर्व का खास महत्व है, इस पर्व को सर्दी में फसल काटने के बाद मनाया जाता है। बता दें कि टुसू का शाब्दिक अर्थ कुंवारी है। इस त्योहार के पीछे कई मान्यतांए और कहानी है।

Share This Article