दुमका में मुखिया की गोली मार कर हत्या

इसी बीच पहले से घात लगाए अपराधियों ने दनादन फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक करीब छह राउंड फायरिंग की गई है

News Update
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: सरैयाहाट प्रखंड (Saraiyahat Block) के हंसडीहा थाना (Hansdiha Police Station) क्षेत्र के बढ़ेत पंचायत के मुखिया सुरेश मुर्मू को हथियारों से लेंस अपराधियों ने हाई स्कूल हंसडीहा के समीप गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी।

घटना शनिवार शाम करीब 7ः30 बजे की है।

करीब छह राउंड फायरिंग की गई

बताया जाता है कि मुखिया सुरेश मुर्मू (Mukhiya Suresh Murmu) हंसडीहा चौक से अपने घर जालवे गांव जाने के लिए अपने बाइक पर सवार होकर निकले थे।

इसी बीच पहले से घात लगाए अपराधियों ने दनादन फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक करीब छह राउंड फायरिंग की गई है।

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सुगना मुंडा, SI उत्तम पासवान, सचिन मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच।

मुखिया के शव को लेकर सामुदायिक स्वस्थ केंद्र सरैयाहाट ले गए, जहां चिकित्सकों ने मुखिया को मृत घोषित कर दिया।

Share This Article