देवघर में बच्चे का हुआ था अपहरण, आरोपी गिरफ्तार, बच्चा सकुशल बरामद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर : जिले के सारवां थाना (Sarwan Police Station) क्षेत्र से 1 जनवरी को अपहृत 7 साल के बच्चे को पुलिस ने बिहार (Bihar) के जमुई जिले (Jamui District) से सकुशल बरामद कर लिया है।

साथ में बिहार के झाझा निवासी अपहर्ता विक्की साह को भी गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अपहर्ता बिहार में हत्या (Murder) के एक मामले में भी नामजद है।

मैदान में खेल रहा था बच्चा

नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को बच्चा को सारवां थाना क्षेत्र के हाईस्कूल मैदान में खेल रहा था। उसी वक्त विक्की साह ने बच्चे का अपहरण कर लिया था।

अपहर्ताओं (Kidnapers) ने बच्चे के पिता से बच्चे को छोड़ने के एवज में 5 लाख रुपये फरौती की मांगी की थी। बच्चे के परिजनों ने मामले के खिलाफ सारवां थाना में FIR दर्ज कराई।

पुलिस ने कांड संख्या 01/2023 के तहत मामला दर्ज (Registered) कर बच्चे की तलाश शुरू की‌। जिसके बाद 2 जनवरी को पुलिस को सफलता मिली और बच्चे को सकुशल बरामद किया। यह जानकारी SP सुभाष चंद्र जाट ने पत्रकारों को दी।

Share This Article