चीन का रूख वस्तुनिष्ठ और निष्पक्ष है : वांग यी

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बीजिंग: 19 मार्च को चीनी स्टेट कांसुलर, विदेश मंत्री वांग यी ने संवाददाताओं के साथ इंटरव्यू में चीन और अमेरिका के नेताओं के बीच वीडियो वार्ता में यूक्रेन के मुद्दे पर विचारों के आदान-प्रदान की स्थिति का परिचय दिया।

वांग यी ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने स्पष्ट और व्यापक रूप से यूक्रेन मुद्दे पर चीन का रूख प्रस्तुत किया। सबसे महत्वपूर्ण संदेश यह है कि चीन हमेशा विश्व शांति की रक्षा करने वाली ताकत रही है।

हम हमेशा शांति बनाए रखने की वकालत करते हैं और युद्ध का विरोध करते हैं। यह चीन की लगातार विदेश नीति है। चीन मामले के तथ्यों के आधार पर वस्तुगत व निष्पक्ष रवैया अपनाकर स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हैं।

हम कभी भी किसी बाहरी दबाव को स्वीकार नहीं करेंगे, और हम चीन के खिलाफ किसी भी आधारहीन आरोप और संदेह का भी विरोध करते हैं।

वांग यी ने जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने यूक्रेन के संकट का चीनी समाधान भी प्रस्तावित किया, जिसमें मुख्य रूप से दो पहलू शामिल हैं।

यह अनिवार्य है कि सभी पक्ष पार्टियों के बीच संवाद और बातचीत को बढ़ावा देने, संघर्ष विराम और जल्द से जल्द लड़ाई बंद करने और नागरिक हताहतों से बचने के लिए, विशेष रूप से मानवीय संकटों को रोकने के लिए मिलकर काम करें।

दीर्घकालिक समाधान शीत युद्ध की मानसिकता को त्यागना है, समूह टकराव में शामिल होने से बचना है, और वास्तव में एक संतुलित, प्रभावी और अनवरत क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा का निर्माण करना है। केवल इस तरह से यूरोपीय महाद्वीप की दीर्घकालिक स्थिरता प्राप्त की जा सकती है।

Share This Article