Homeविदेशअब चीनी सरकार ने मस्जिदों को बंद करने का अभियान और किया...

अब चीनी सरकार ने मस्जिदों को बंद करने का अभियान और किया तेज, पहले से…

Published on

spot_img

Mosques Close Campaign: चीन की सरकार ने देश में मस्जिदों को बंद करने का अभियान (Mosques Close Campaign) तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शिनजियांग प्रांत के बाहर भी मस्जिदों के विरुद्ध अभियान जारी है।

ह्यूमन राइट वॉच (Human Rights Watch) की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन शिनजियांग में वर्षों से अल्पसंख्यक मुस्लिमों के विरुद्ध कार्रवाई कर रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, चीनी प्राधिकारियों ने उत्तरी निंग्जिया क्षेत्र के साथ-साथ गांसु प्रांत में मस्जिदों को बंद करना शुरू कर दिया है। यहां हुइ मुसलमानों की बड़ी आबादी रहती है।

यह सार्वजनिक दस्तावेजों, उपग्रह चित्रों पर आधारित है। स्थानीय प्राधिकारी पहले से ही इन मस्जिदों से उनकी वास्तुशिल्प विशेषताएं हटा रहे हैं, जिससे वे अधिक चीनी दिखें।

कम्युनिस्ट पार्टी इस क्षेत्र में धर्म पर नियंत्रण कर शासन के लिए संभावित चुनौतियों को समाप्त करना चाहती है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने 2016 में धर्म के सिनिसाइजेशन यानी आस्थाओं को चीनी स्वरूप देने का आह्वान किया।

अब चीनी सरकार ने मस्जिदों को बंद करने का अभियान और किया तेज, पहले से… - Now the Chinese government has intensified the campaign to close mosques, more than before…

चीन के विदेश मंत्रालय ने कोई टिप्पणी नहीं की

इससे एक कार्रवाई शुरू हुई जो बड़े पैमाने पर शिनजियांग के पश्चिमी क्षेत्र पर केंद्रित है। यहां 1.1 करोड़ से अधिक उइगर और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यक निवास करते हैं।

संयुक्त राष्ट्र की पिछले वर्ष आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि चीन शिनजियांग में मानवता के खिलाफ अपराध करने में लगा है। वह मुस्लिम अल्पसंख्यकों को प्रशिक्षण देने व जागरूक करने के नाम पर शिविरों में यातना दे रहा है। आकलन है कि इन शिविरों में 10 लाख से अधिक उइगर, हुइ, कजाख और किर्गिज समुदाय के लोग रह रहे हैं।

इस रिपोर्ट पर चीन के विदेश मंत्रालय ने कोई टिप्पणी नहीं की है। Human Rights Watch  की चीन की कार्यवाहक निदेशक मया वांग ने कहा कि चीन सरकार दावा करती है वह उन्हीं मस्जिदों को बंद कर रही है जो धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन कर रही है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...