Latest Newsक्राइमदेवघर में चौकीदार की हत्या, अपराधियों ने सिर पर मारी गोली

देवघर में चौकीदार की हत्या, अपराधियों ने सिर पर मारी गोली

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

देवघर: देवघर (Deoghar) के जसीडीह थाना क्षेत्र में डढ़वा नदी के बालू घाट पर एक व्यक्ति का शव (Dead Body) बरामद किया गया है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय चौकीदार सिंघेश्वर मिर्धा (Singheshwar Mirdha) के रूप में की गई है। मृतक के सिर पर गोली लगी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह जसीडीह थाना क्षेत्र में डढ़वा नदी के बालू घाट से एक व्यक्ति का शव (Dead Body) मिला। शव की हालत को देखने से लगता है कि उसकी हत्या (Murder) की गई है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

आसपास सूखा खून पड़ा था तथा उसके सिर में गोली लगी है। सुबह लोग शौच करने आए तो शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त की।

इससे उसकी पहचान जसीडीह थाना में कार्यरत चौकीदार सिंघेश्वर मिर्धा के रूप में हुई। मिर्धा को बालू घाट से अवैध बालू (Illegal Sand) उठाव की रोकथाम के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था। पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक खोखा बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

झारखंड कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान, दिल्ली तक पहुंचा मामला

Jharkhand Congress Faces Internal Tussle: झारखंड प्रदेश कांग्रेस में मंत्रियों और पार्टी के विधायकों...

रांची में सरकारी जमीन पर सख्ती, अवैध कब्जों पर निगम की बड़ी कार्रवाई

Strict action on Government Land in Ranchi : रांची नगर निगम (Municipal council) ने...

डहू गांव में जंगली लकड़बग्घा का आतंक, आठ भेड़ों की मौत से किसान परेशान

Terror of Wild Hyena: ओरमांझी प्रखंड क्षेत्र के डहू गांव में शनिवार की रात...

खबरें और भी हैं...

झारखंड कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान, दिल्ली तक पहुंचा मामला

Jharkhand Congress Faces Internal Tussle: झारखंड प्रदेश कांग्रेस में मंत्रियों और पार्टी के विधायकों...