पलामू में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर शहर के सफाई कर्मी

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: पांच दिनों के बाद दुर्गा पूजा शुरू हो जाएगा। पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर है। इसी बीच शहर के सफाई कर्मी (Sweeper) अनिश्चितकालीन हड़ताल (Indefinite strike) पर चले गए हैं।

यदि सफाई कर्मियों की हड़ताल दुर्गोत्सव (Durgotsav) में भी जारी रही तो पवित्रता के दिनों में नारकीय स्थिति का सामना शहरवासियों के साथ ही शहर में खरीदारी व पूजा देखने आने बाले ग्रामीणों को भी करना पड़ेगा।

मांगों के पूरा होने तक जारी रहेगा हड़ताल

झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाइज फेडरेशन (Bodies Employees Federation) के आह्वान पर मेदिनीनगर नगर निगम के कर्मियों की हड़ताल शुरू हुई। हड़ताल में 300 कर्मी शामिल हैं।

फेडरेशन (Federation) के पलामू इकाई के अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि पांच सूत्री मांगों को लेकर जुलाई माह में तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की थी लेकिन सरकार पर उसका कोई असर नहीं हुआ। बाध्य होकर सभी Staff को हड़ताल पर जाना पड़ा है।मांगों के पूरा होने तक हड़ताल जारी रहेगा।

Share This Article