चाईबासा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Newswrap
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : चाईबासा जिले के नक्सल प्रभावित सोनुवा थाना क्षेत्र में आज बुधवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है।

जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) Ashutosh Shekar ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि भाकपा (माओवादी) के नक्सली इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। जिसके बाद सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके में Search Operation शुरू किया।

नक्सलियों ने शुरू की फायरिंग

सुरक्षाबलों ने जब जंगल में Search अभियान तेज किया, तो नक्सलियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी की, जिसमें दो नक्सली मारे गए। हालांकि, बाकी नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और फरार नक्सलियों की तलाश में सर्च अभियान जारी है। पुलिस को मौके से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है।

SP ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इलाके में शांति बहाल करने के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है।

Share This Article