Homeझारखंडलातेहार में दो समुदायों के बीच झड़प, माहौल तनावपूर्ण, पुलिस कर रही...

लातेहार में दो समुदायों के बीच झड़प, माहौल तनावपूर्ण, पुलिस कर रही कैंप

Published on

spot_img

लातेहार: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरातू गांव में शनिवार की रात दो समुदायों के बीच झड़प (Clashes Between Communities) हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में तनावपूर्ण माहौल है।

हालांकि, लातेहार SP Anjani Anjan के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को समझा-बुझाकर हालात को संभाला। पुलिस रविवार को भी गांव में कैंप कर रही है।

बताया जाता है कि पतरातू गांव में शुक्रवार को सरस्वती पूजा का मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम (Idol Immersion Program) चल रहा था। इसी बीच दूसरे समुदाय के लोग वहां पहुंचे और मूर्ति विसर्जन कर रहे लोगों से मारपीट करने लगे।

इससे माहौल बिगड़ गया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

इसके बाद ग्रामीणों ने मूर्ति विसर्जन में बाधा डालने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर थाना में आवेदन दिया। इस बात को लेकर एक बार फिर गांव में तनाव उत्पन्न हो गया।

गांव में शांति समिति की बैठक करने की अपील

शनिवार की रात दोनों समुदायों के लोग भिड़ गए और मारपीट होने लग गई। इसमें एक युवक को चोट भी आई, जिसे सदर अस्पताल लाया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर गए।

सूचना पर तत्काल Latehar SP अंजनी अंजन पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने दोनों पक्षों के प्रबुद्ध लोगों ने ग्रामीणों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक वैद्यनाथ राम (Vaidyanath Ram) ने भी गांव पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को समझाया। उन्होंने गांव में शांति समिति की बैठक करने की अपील की।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...