CM अरविंद केजरीवाल ने ED के सातवें समन को भी किया इग्नोर, पार्टी ने कहा…

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

ED Summoned CM Kejriwal: नई आबकारी नीति मामले में ED की ओर से मिले सातवें समन को भी दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने नजरअंदाज कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक आप का कहना है कि ED को लगातार समन भेजने के बजाय कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए, हम इंडिया गठबंधन को अलविदा नहीं कहने वाले हैं।

बता दें कि बीते सप्ताह अरविंद केजरीवाल को ED ने नई आबकारी नीति मामले में सातवांं समन भेजकर जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था।

वहीं, जांच एजेंसी ने कहा कि CM केजरीवाल जानबूझकर झूठे बहानों का सहारा लेकर समन का पालन नहीं कर रहे हैं।

जांच एजेंसी ने कहा था, “अगर अरविंद केजरीवाल जैसे उच्च पदों पर आसीन लोग कानून-व्यवस्था की धज्जियां इस तरह उड़ाएंगे, तो इससे आम जनता के बीच एक गलत उदाहरण पेश होगा।”

Share This Article