सुप्रीम कोर्ट से कल मिली थी अंतरिम जमानत, आज केजरीवाल पहुंचे हनुमान मंदिर, थोड़ी देर में रोड शो…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CM Arvind Kejriwal : शुक्रवार को दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में Supreme Court से 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत मिली।

अगले दिन यानी शनिवार को वह कनॉट प्लेस (Connaught Place) स्थित हनुमान मंदिर (Hanuman Temple) पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना की और हनुमानजी के आगे माथा टेका। आज ही वह आम आदमी पार्टी (AAP)  के ऑफिस में दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) और शाम में रोड शो (Road Show) करेंगे।

140 करोड़ लोगों को आना होगा साथ

कल जेल से निकलते ही केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘मैं अपनी पूरी ताकत से तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं, लेकिन (देश के) 140 करोड़ लोगों को साथ आना होगा।

हमें मिलकर इसके खिलाफ लड़ना है। मुझे आपके बीच आकर बहुत अच्छा लग रहा है।

मैंने आपसे कहा था कि मैं जल्द ही बाहर आऊंगा… सबसे पहले, मैं भगवान हनुमान को प्रणाम करना चाहता हूं। हनुमान जी के आशीर्वाद से मैं आपके बीच हूं।

Share This Article