Latest Newsझारखंडदिल्ली के CM केजरीवाल के अरेस्ट पर CM चंपाई ने उठाया सवाल,...

दिल्ली के CM केजरीवाल के अरेस्ट पर CM चंपाई ने उठाया सवाल, बोले- तानाशाही…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

CM Champai Soren on Kejriwal’s Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को ED ने शराब घोटाला मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया।

इसके विरोध में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन (Champai Soren) सहित पूर्व मुख्यमंत्री Hemant Soren ने भी सवाल उठाया है। साथ ही इसे तानाशाही रवैया बताया है।

चम्पाई सोरेन ने शुक्रवार सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि राजनीतिक दलों को तोड़ने, विधायकों को डराने-धमकाने व लालच देकर सरकारें गिराने, मीडिया पर कब्जे तथा कंपनियों से वसूली के बाद अब विपक्ष के मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी आम बात हो गई है।

जरा सोचिए कि एक मेयर का चुनाव जीतने के लिए सारे नियमों को ताक पर रखने वाले ये लोग लोकसभा का चुनाव जीतने के लिए किस हद तक जायेंगे? आजादी के सात दशकों बाद यह देश लोकतंत्र से चलेगा या तानाशाही से यह फैसला आपको करना है।

चम्पाई ने कांग्रेस के Bank Account को फ्रिज करने पर भी सवाल किया है। उन्होंने कहा है कि इनकम टैक्स द्वारा चुनावों के ठीक पहले कांग्रेस के बैंक अकाउंट को फ्रीज करना वास्तव में भारत के लोकतंत्र को फ्रीज करने की कोशिश है। सारी एजेंसियों को लगाने और Supreme Court द्वारा अवैध ठहराए गये चुनावी बॉन्ड में हजारों करोड़ लेने के बाद यह स्टेप भाजपा के डर को दर्शाता है।

चम्पाई ने सवाल करते हुए कहा है कि चुनावों की घोषणा के बाद क्या आप विपक्षी दलों को चुनाव लड़ने से रोकना चाहते हैं? इन चुनावों में लोकतंत्र के इन विरोधियों को जनता द्वारा करारा जवाब मिलेगा।

Hemant Soren के एक्स पर उनकी ओर से उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि शासन का मतलब तानाशाही हो गया है। देश का हर एक कोना इनके जुल्म की गवाही हो गया है।

इन्हें लगता है कि करोड़ों लोगों का नेतृत्व कर रहे जन नेताओं को गिरफ्तार कर ये फिर से गद्दी पर बैठ जाएंगे। देश की स्वाभिमानी-निडर जनता इनके भ्रम और अहंकार का मुंहतोड़ जवाब देगी। इंडिया झुकेगा नहीं।

spot_img

Latest articles

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

निकाय चुनाव के कारण बदली कार्य व्यवस्था, शनिवार को खुले रहेंगे सचिवालय कार्यालय

Changed Work Arrangements Due to Body Elections: रांची से एक अहम प्रशासनिक निर्णय सामने...

खबरें और भी हैं...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...