
ज्यूरिख : स्विट्जरलैंड में भारत के राजदूत मृदुल कुमार ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ज्यूरिख में मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम 2026 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। गौरतलब है कि झारखण्ड राज्य के 25 वर्ष पूरे होने के बाद यह पहला आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल है जो दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग ले रहा है।

दावोस में झारखंड की भागीदारी ‘प्रकृति के साथ सामंजस्य में विकास’ विषय पर आधारित है, जो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के सतत विकास, विश्वास और दीर्घकालिक आर्थिक परिवर्तन पर केंद्रित उद्देश्य से मेल खाता है।

