
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट भवन में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित कृषि एवं किसानों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है।
किसान समृद्धि योजना का लाभ अधिक से अधिक कृषकों को मिले इस पर अधिकारी विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और झारखंड में भी कृषि लाखों किसानों की जीविका का आधार है। ऐसे में मानसून को देखते हुए अधिकारी कृषक हित में काम करें। समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मुख्य सचिव अविनाश कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

