CM हेमंत सोरेन 289 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand State Staff Selection Commission: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से 289 पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह कार्यक्रम प्रोजेक्ट भवन में आयोजित किया जाएगा।नगर सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के तहत मुख्यमंत्री जिन पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र बांटेंगे, उन पदाें में गार्डेन अधीक्षक, वेटनरी ऑफिसर, सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर, सेनेटरी सुपरवाइजर, राजस्व निरीक्षक और विधि सहायक का पद शामिल है। राज्य सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों में खाली पदों को भरने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके तहत कुल 289 पदों पर नियुक्ति की जायेगी।

इन पदों पर होगी नियुक्ति
– गार्डेन अधीक्षक : 09 पद
– पशु चिकित्सा पदाधिकारी (वेटनरी ऑफिसर) : 08 पद
– सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर : 12 पद
– राजस्व निरीक्षक : 174 पद
– विधि सहायक  :  44 पद

Share This Article