CM नीतीश ने ERSS परियोजना के तहत 1433 पुलिस वाहनों को किया रवाना, अब…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bihar News: बिहार (Bihar) में पुलिस की कार्यक्षमता एवं दक्षता बढ़ाने को लेकर प्रयास जारी हैं। इसके तहत गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने ERSS (Emergency Response Support System) परियोजना डायल-112 के तहत 1,433 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Image

‘आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी’ के तहत आपात नम्बर सेवा 112 के प्रथम चरण का विस्तार एवं द्वितीय चरण के क्रियान्वयन के लिए 1,433 पुलिस वाहनों में 883 चार पहिया वाहन एवं 550 दो पहिया वाहन शामिल हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इन वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग व्यवस्था सुदृढ़ होगी। पुलिस की कार्यक्षमता और अधिक बढ़ेगी। इससे विधि व्यवस्था के संधारण में काफी सहूलियत मिलेगी। इन वाहनों के डायल 112 में शामिल होने के बाद अब कुल 1,833 पुलिस वाहनों के साथ-साथ 1,586 एम्बुलेंस सेवा एवं 805 अग्निशमन सेवा के वाहन एकीकृत रूप से 24 घंटे कार्यरत रहेंगे।

Image

बताया गया कि 1,433 पुलिस वाहनों में 5जी तकनीक एवं अत्याधुनिक GPS डिवाइस भी लगाये गये हैं, जिसके माध्यम से वाहनों का लोकेशन पटना स्थित कमांड एंड कंट्रोल सेन्टर से ट्रैक करने के अलावा समन्वय भी स्थापित किया जा सकेगा।

Image

उल्लेखनीय है कि डायल-112 की सुविधा प्राप्त करने के लिए पीड़ित व्यक्ति ई-मेल, 112 ऐप, पैनिक बटन एवं SMS के माध्यम से आपातकालीन सेवा प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी भी शामिल रहे।

Share This Article