Homeबिहारनीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, मंगल पांडेय सहित 21 मंत्रियों ने ली शपथ

नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, मंगल पांडेय सहित 21 मंत्रियों ने ली शपथ

Published on

spot_img

CM Nitish Kumar Cabinet Expanded: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) की घोषणा से एक दिन पूर्व बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया।

डिप्टी CM रहीं रेणु देवी के अलावा मंगल पांडेय, अशोक चौधरी सहित 21 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसमें भाजपा की ओर से छह लोग पहली बार मंत्री बने हैं।

बिहार राजभवन के राजेंद्र मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री Nitish Kumar, दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे।

नए मंत्रियों में BJP कोटे से 12 तथा जदयू कोटे से नौ लोगों को मंत्री बनाया गया। सबसे पहले भाजपा की विधायक और पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने मंत्री पद की शपथ ली।

इसके बाद मंगल पांडेय और नीरज सिंह बबलू ने मंत्री पद की शपथ ली। भाजपा कोटे से इनके अलावा नितीन नवीन, नीतीश मिश्रा, दिलीप जायसवाल, जनक राम, हरि सहनी, कृष्णनंदन पासवान, केदार प्रसाद गुप्ता, संतोष सिंह और सुरेंद्र मेहता ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

जदयू कोटे से अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, शीला मंडल, महेश्वर हजारी, सुनील कुमार, जयंत राज, जमा खान तथा रत्नेश सदा को मंत्री बनाया गया है। महेश्वर हजारी ने हाल ही में विधानसभा (Assembly) के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था।

spot_img

Latest articles

झारखंड क्रिकेट स्टेडियम घोटाला : ED को JSCA अध्यक्ष का जवाब

Jharkhand cricket stadium scam: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के स्टेडियम निर्माण में कथित...

झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया बंधु तिर्की पर 10 हजार का जुर्माना

Jharkhand High Court fined Bandhu Tirkey: पूर्व मंत्री और आय से अधिक संपत्ति मामले...

SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड : दो नक्सलियों की फांसी पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला सुरक्षित!

SP Amarjeet Balihar murder case: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत...

खबरें और भी हैं...

झारखंड क्रिकेट स्टेडियम घोटाला : ED को JSCA अध्यक्ष का जवाब

Jharkhand cricket stadium scam: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के स्टेडियम निर्माण में कथित...

झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया बंधु तिर्की पर 10 हजार का जुर्माना

Jharkhand High Court fined Bandhu Tirkey: पूर्व मंत्री और आय से अधिक संपत्ति मामले...