झारखंड में सर्द हवाओं ने बढ़ायी ठंढ, अभी राहत नहीं

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: हिमालय के क्षेत्र में लगातार बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ गई है।

सर्द हवाओं ने रांची समेत पूरे झारखंड में ठंड का प्रकोप बढ़ा दिया है। रांची में कनकनी बढ़ गई है।

राज्य के अन्य जिलों में मौसम का ऐसा ही हाल है। सर्द हवाओं का असर गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद और रांची में सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति अभी दो-तीन दिन तक बरकरार रहेगी।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान चाईबासा में 26 डिग्री रिकार्ड किया गया।

वहीं, न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री पलामू जिले के मुख्यालय मेदिनीनगर में रिकार्ड किया गया।

स्थानीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पिछले 36 घंटे में मौसम शुष्क रहा। रांची में न्यूनतम तापमान 7.3, जमशेदपुर में 7.6 और बोकारो में 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक मौसम साफ रहेगा और ऐसे ही शीतलहर चलती रहेगी। अनुमान है कि 01 जनवरी से मौसम फिर बदल सकता है।

Share This Article