कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को मिली जान से मारने की धमकी, फिर …

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Comedian Munawar Farooqui: बिग बॉस 17 विनर और कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी एक प्रोग्राम के लिए दिल्ली आए हुए थे। जहां पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली।

इसके बाद तुरंत वे सुरक्षा के मद्देनजर मुंबई के लिए रवाना हो गए। ये घटना दिल्ली के आईआई इंडोर स्टेडियन और द सूर्या होटल में हुई थी।

शूटर्स ने की थी होटल की रेकी

मुनव्वर और यूट्यूबर एल्विश साथ में दिल्ली के सूर्या होटल में ही रुके थे। रिपोर्ट्स की माने तो शूटरों ने होटल की रेकी भी की थी। जब मुनव्वर और एल्विश आईजीआई स्टेडियम में एक फ्रेंडली मैच खेलने गए तो दिल्ली पुलिस को इस बात की जानकारी मिली।

वो खबर मिलने के बाद तुरंत आईजीआई स्टेडियम पहुंचे। इतना ही नहीं कुछ देर के लिए मैच रोकना भी पड़ा था।
पुलिस ने स्टेडियम में पूरी सिक्योरिटी चेक की।

सिक्योरिटी चेक करने के बाद दोबारा मैच शुरू किया गया। वहीं मैच खत्म होने के बाद मुनव्वर को तुरंत मुंबई वापस भेज दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक धमकी के बाद मुनव्वर की सिक्योरिटी का रिव्यू किया गया। अब जब भी मुनव्वर दिल्ली आएंगे तो उनकी सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाएगा।

दिल्ली में चल रहा है एंटरटेनमेंट क्रिकेट लीग 2024

बताते चलें दिल्ली में हाल ही में एंटरटेनमेंट क्रिकेट लीग 2024 की शुरुआत हुई है। जिसे देखने के लिए मुनव्वर फारूकी आए थे। मुनव्वर के साथ इस लीग में एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, सोनू शर्मा और हर्ष बेनिवाल भी शामिल हुए थे।

सभी सोशल मीडिया स्टार इसे देखने आए थे और इसके बारे में पोस्ट भी कर रहे हैं। ये मैच 13-22 सितंबर तक चलने वाले हैं।

Share This Article