खेल

राष्ट्रमंडल खेल : Weightlifter विकास ठाकुर ने 96 किग्रा वर्ग में जीता रजत पदक

बर्मिंघम: भारतीय हैवीवेट भारोत्तोलक विकास ठाकुर (Vikas Thakur) ने मंगलवार को यहां पुरुषों के 96 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों में एक और पदक अपने नाम किया।

अनुभवी ठाकुर ने कुल 346 KG (155 KG 191 KG) उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया और तीन संस्करणों में अपना तीसरा CWG पदक जीता।

यह ठाकुर का दूसरा रजत था, वह 2014 ग्लासगो संस्करण में भी दूसरे स्थान पर रहे था। गोल्ड कोस्ट में उन्होंने कांस्य पदक के साथ वापसी की थी।

भारत ने अब तक इन खेलों में 12 पदक जीत लिए

समोआ के डॉन ओपेलोगे 381 किग्रा (171 KG 210 KG) ने Record तोड़ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीता।

भारत ने अब तक इन खेलों में 12 पदक जीत लिए हैं, जिनमें 5 स्वर्ण, 4 रजत और तीन कांस्य पदक शामिल है

फिजी की तनिएला तुईसुवा रैनिबोगी ने 343 किग्रा (KG) (155 KG 188 KG) के कुल प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता।

बता दें कि भारत ने अब तक इन खेलों में 12 पदक जीत लिए हैं, जिनमें 5 स्वर्ण, 4 रजत और तीन कांस्य पदक (Bronze medal) शामिल है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker