LockDown Jharkhand : अब सोमवार को खुलेंगी दुकानें, बाज़ारों में उमड़ी भीड़ ; रविवार के लिए लोगों ने जरूरी सामान ख़रीदे

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: LockDown Jharkhand कोरोना संक्रमण को पूर्णतया नियंत्रित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को 17 जून तक सुबह 06:00 बजे तक बढ़ा दिया है।

इस दौरान जिला अंतर्गत सभी प्रकार की दुकानों को सोमवार से शनिवार तक अपराह्न 04:00 बजे तक संचालन करने की अनुमति दी गई थी।

साथ ही जारी किए गए निर्देश के अनुसार शनिवार शाम 04:00 बजे से सोमवार सुबह के 06:00 बजे तक पूर्णतया तालाबंदी है। इस दौरान फल, सब्जी, किराना सामग्री, मिठाई एवं अन्य खाद सामग्री की दुकानें बंद रहेंगी।

केवल स्वास्थ्य से संबंधित दवा दुकान, जांच घर आदि ही खुले रहेंगे। ऐसे में जिलावासियों ने शनिवार शाम चार बजे से पहले ही दूध, सब्जी आदि की खरीदारी कर स्टोर कर लिया है।

गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी किये गए दिशा-निर्देशों का पूर्णतया अनुपालन करने की अपील की है। यानी लोगों को रविवार के लिए जरूरी सामान जुटाकर रखने होंगे।

बता दें कि शनिवार शाम 4:00 बजे से सोमवार सुबह 6:00 बजे के बीच सब्जी, फल, किराना, मिठाई आदि खाद्य सामग्री की दुकानें बंद रहेंगी।

सिर्फ दवा की दुकानें अथवा स्वास्थ्य से संबंधित सभी दुकानें ही खुली रहेंगी।

उन्होंने कहा कि इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों, प्रतिष्ठानों अथवा संस्थाओं के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं भारतीय दंड संहिता के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article